लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं?

लो ब्लड प्रेशर क्या होता है? (What is Low Blood Pressure)

जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से कम हो जाता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है।अगर मैं सही शब्दो में काहू तो तो, दिल (heart) से शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक खून सही मात्रा में नहीं पहुँच पाता।

जब खून कम पहुँचता है, तो दिमाग और शरीर कमजोर महसूस करने लगते हैं। इसी वजह से चक्कर (dizziness) या थकान (fatigue) महसूस होती है।

जब खून कम पहुँचता है, तो दिमाग और शरीर कमजोर महसूस करने लगते हैं। इसी वजह से चक्कर (dizziness) या थकान (fatigue) महसूस होती है।

परिचय (Introduction)


मेरे अनुभव में मैंने देखा है कि बहुत से लोग लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) को छोटी समस्या समझ लेते हैं। लोग कहते हैं कि “बस थोड़ी कमजोरी (weakness) है” या “थोड़ा चक्कर (dizziness) आता है”। लेकिन जब यह समस्या बार-बार होने लगे, तो यह पढ़ाई, काम और हर रोज़ की ज़िंदगी को प्रभावित करने लगती है।

मैंने यह भी देखा है कि सही खाना, उचित पानी (sufficient water) और सही जीवनशैली (lifestyle) अपनाने से लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों में काफी सुधार हो सकता है। इस लेख में मैं बहुत आसान भाषा में बताऊँगा कि लो ब्लड प्रेशर क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं, और लो ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए ताकि शरीर को ताकत मिले। 


low-blood-pressure-check.jpg

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण (Symptoms)

मेरे अनुभव में लो ब्लड प्रेशर के ये आम लक्षण हो सकते  हैं:-

  • कमजोरी (weakness) महसूस होना

  • चक्कर आना (dizziness)

  • जल्दी थक जाना (fatigue)

  • आंखों के आगे अंधेरा आना

  • कभी-कभी बेहोशी आना (fainting)

low-bp-weakness-dizziness.jpg

अगर ये लक्षण कभी-कभी हों तो सामान्य हो सकते हैं, लेकिन रोज़ या लगातार बने रहने पर डॉक्टर से परामर्श और मेडिकल जाँच कराना ज़रूरी है। 

लो ब्लड प्रेशर होने के कारण (Causes)

मैंने लोगों में लो ब्लड प्रेशर के कुछ आम कारण देखे हैं:

  • शरीर में पानी की कमी (dehydration)

  • खून की कमी (Anemia)

  • बहुत देर तक खाली पेट रहना

  • एक बार में बहुत ज्यादा खाना

  • ज्यादा गर्मी में काम करना

कई बार शरीर में पानी की कमी और गलत खान-पान के कारण यह समस्या होती है, और सिर्फ पर्याप्त पानी पीने व डाइट सुधारने से ही राहत मिलने लगती है।

लो ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए (Diet according to who)

लो ब्लड प्रेशर में पानी क्यों जरूरी है?

मेरे अनुभव के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर में सबसे ज़रूरी चीज़ है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना।
जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो शरीर में तरल संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और नीचे जा सकता है।

कौन-कौन से तरल पदार्थ फायदेमंद हैं?

drink-water-low-bp.jpg
– सादा पानी
– नारियल पानी (coconut water)
– हल्का नमक मिला नींबू पानी
– घर का बना सूप
– छाछ या मठा
– पतली दाल का पानी
– ओआरएस घोल (डॉक्टर की सलाह से)

दिनभर एक साथ ज़्यादा पानी पीने के बजाय, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पानी पीना ज़्यादा फायदेमंद होता है। 

लो ब्लड प्रेशर में नमक का महत्व (Salt)

लो ब्लड प्रेशर में नमक का सही मात्रा में सेवन बहुत ज़रूरी माना जाता है।
नमक शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे शरीर को ठीक से काम करने में सहारा मिलता है।
जब शरीर में नमक बहुत कम हो जाता है, तो ब्लड प्रेशर और नीचे जा सकता है।


ऐसे में डॉक्टर की सलाह से रोज़ के खाने में थोड़ी मात्रा में नमक शामिल करने से ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

salt-for-low-blood-pressure.jpg

नमक कैसे लें?

मेरे अनुभव में ये चीजें मददगार रह सकती है:

  • नमक वाला मट्ठा

  • ORS घोल

  • हल्का नमक वाला सूप

⚠️ ध्यान रखें: नमक की अधिक मात्रा रोज़ाना लेना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। इसलिए नमक का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

प्रोटीन वाला भोजन (Protein Foods)

क्योंकि प्रोटीन (Protein) शरीर को ताकत देने में मदद करता है और कमजोरी को कम करता है, जो लो ब्लड प्रेशर में अक्सर महसूस होती है।

फायदेमंद प्रोटीन युक्त चीजें:
– अंडा
– दाल
– चना
– दूध और दही

साथ ही, रोज़ाना नाश्ता (Breakfast) कभी न छोड़ें, क्योंकि दिन की शुरुआत में सही पोषण शरीर को ऊर्जा देता है।

protein-foods-low-bp.jpg

आयरन और विटामिन वाले खाद्य पदार्थ:


अगर लो ब्लड प्रेशर खून की कमी (एनीमिया) से जुड़ा हो, तो आयरन और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ लेना बहुत ज़रूरी होता है।

फायदेमंद चीजें:
– पालक
– चुकंदर
– अनार
– खजूर
– किशमिश
– केला

iron-rich-foods-low-bp.jpg

मेरे अनुभव के अनुसार, इन चीजों को नियमित रूप से खाने से धीरे-धीरे शरीर में ताकत आने लगती है और कमजोरी कम महसूस होती है, जिससे शरीर में आयरन की कमी दूर होने लगती है और लो ब्लड प्रेशर में भी धीरे-धीरे सुधार आ सकता है।

खाने का सही तरीका (Meal Pattern)

थोड़ा-थोड़ा और बार-बार खाना:


मैंने कई लोगों में देखा है कि एक बार में बहुत ज़्यादा खाना खाने से ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है।

इसलिए बेहतर रहता है कि दिनभर में खाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लिया जाए।

ध्यान रखें:
– दिन में 4–5 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाएँ
– बहुत भारी और तला-भुना भोजन खाने से बचें

लो ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए? (What should not be eaten in low blood pressure?)

Standard medical books और treatment guidelines के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में इन चीजों से परहेज़ करना चाहिए:

इन चीजों से बचें:
– शराब (Alcohol)
– बहुत ज़्यादा मीठी चीजें
– बहुत तला-भुना भोजन

avoid-alcohol-low-bp.jpg

ये सभी चीजें शरीर को कमजोर कर सकती हैं और लो ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती हैं।

जीवनशैली में क्या बदलाव करें? (Lifestyle Changes)

खाने के साथ-साथ जीवनशैली (Lifestyle) का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है।

रोज़ की अच्छी आदतें

– अचानक खड़े होने से बचें
– हल्का-फुल्का व्यायाम (Excersize) करें
– पूरी और पर्याप्त नींद लें
– बहुत देर तक खाली पेट न रहें

इन अच्छी आदतों को अपनाने से लो ब्लड प्रेशर को संभालने (Management) में काफी मदद मिलती है।

⚠️ कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए? (Emergency Condition)
अगर लो ब्लड प्रेशर के साथ नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें, तो इसे हल्के में न लें। यह आपातकालीन स्थिति (Emergency) हो सकती है।

तुरंत मेडिकल मदद लें अगर:
– बार-बार बेहोशी आना
– सीने में दर्द होना
– सांस लेने में परेशानी होना
– बहुत ज़्यादा कमजोरी या चक्कर आना

ऐसे लक्षण दिखने पर देर न करें और तुरंत नज़दीकी अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें।।

निष्कर्ष (Conclusion)

अधिकतर मामलों में लो ब्लड प्रेशर को सही डाइट, पर्याप्त हाइड्रेशन और स्वस्थ जीवनशैली से संभाला जा सकता है, लेकिन लगातार बनी रहने वाली समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। किसी भी दवा या उपचार से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Realmedvision


Comments

Popular posts from this blog

What Is Normal Blood Pressure/Hypertension According to WHO?

Early Warning Signs of Heart Attack You Should Not Ignore

High Blood Pressure - Causes, Symptoms & Preventions